{"_id":"64ea49779a81a1269a082d14","slug":"water-waste-from-tap-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3626-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नगर पालिका के नल से गिरकर बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नगर पालिका के नल से गिरकर बर्बाद हो रहा पानी
Sun, 27 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
वार्ड संख्या -21 बुद्धनगरी (झुंगवा) का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। एक तरफ जहां जल संरक्षण को लेकर देश में मुहिम चलाई जा रही है, वहीं, दूसरी तरफ नगर पालिका कुशीनगर में सड़क के किनारे जल निगम के नल में टोटी नहीं होने की वजह से करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन पानी बह रहा है। शिकायत के बावजूद भी पालिका लापरवाह बनी है।
पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ने कुशीनगर पालिका क्षेत्र के वार्ड -21 बुद्ध नगरी (झुंगवा) में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के पटरी के किनारे नल लगाया है। इस नल से सुबह, दोपहर व शाम पेयजल की आपूर्ति होती है। जहां से वार्डवासी पानी भरकर ले जाते हैं। इससे पेयजल उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलती है।
करीब एक सप्ताह से इस नल की टोटी टूट गई है। आपूर्ति के समय नल से पानी सड़क के किनारे गिर कर बर्बाद हो रहा है। पानी की इस बर्बादी को रोकने अथवा टोटी लगवाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसकी जानकारी पालिका के अधिकारियों को दी गई है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में ईओ संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। नगर में पेयजलापूर्ति की देखरेख करने वाली टीम को तत्काल भेजकर टोटी लगवा कर जल की बर्बादी रोकी जाएगी। वार्ड के लोगों को पेयजल मुहैया कराना पालिका की प्राथमिकता में शामिल हैं।