{"_id":"665a5bea375a17eec2073e74","slug":"water-tank-falls-on-real-sisters-one-dead-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117638-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सगी बहनों पर पानी की टंकी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सगी बहनों पर पानी की टंकी, एक की मौत
Sat, 01 Jun 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। बिहार के पश्चिमी चंपारण के पिपरासी थाना क्षेत्र के मुडाडीह के चनकुहा गांव में बृहस्पतिवार की रात आई आंधी में हर घर नल जल योजना के तहत बनी टंकी गिर गई। इसमें दबकर एक युवती और उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन दोनों को दहवां सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
पश्चिमी चंपारण के चनकुहा गांव वार्ड छह निवासी शंभू यादव की 19 वर्षीय बेटी अंगिरा कुमारी दरवाजे पर पानी टंकी के पास खड़ी थी। आंधी के चलते पानी की टंकी गिर गई। इसमें दबकर अंगिरा और इसकी छोटी बहन 15 वर्षीय संगीरा घायल हो गई। आनन-फानन लोग दहवहा सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अंगिरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि संगीरा को इलाज के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। उधर सूचना मिलने पर बिहार के पिपरासी थानाध्यक्ष अशोक कुमार और सीओ शिवम कुमार मृतक के घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लिया।सीओ ने बताया कि मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने मना कर दिया है। शुक्रवार की सुबह परिजन गंडक नदी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिए। बीडीओ कुमुद कुमार ने बताया कि हर घर जल नल योजना के तहत बने पानी टंकी की गुणवत्ता की जांच का आदेश दे दिया गया।