{"_id":"60cf447b8ebc3e2e0952c00c","slug":"water-on-road-in-jagdishpur-colony-kushinagar-news-gkp398784680","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ से सनी जगदीशपुरम कॉलोनी की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ से सनी जगदीशपुरम कॉलोनी की सड़क
विज्ञापन
नगर के जगदीशुरमा कालोनी में जाने वाली रास्ते पर पसरा कीचड़। संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीचड़ से सनी जगदीशपुरम कॉलोनी की सड़क
- मोहल्ले में जलनिकासी का नहीं है समुचित प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कई वर्षों के संघर्ष के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल हुई जगदीशपुरम कॉलोनी के लिए यह बरसात बड़ा कष्टप्रद है। बरसात में कीचड़ व जलभराव के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
नगर के पूर्वी छोर पर 20 वर्ष पहले जगदीपुरम कॉलोनी बसी थी। यहां शिक्षक, अधिवक्ता और डॉक्टरों ने जमीन खरीदकर आवास बनाए। कॉलोनी में नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। नाली निर्माण के लिए निकाली गई मिट्टी सड़क पर रखी गई है। बरसात का समय होने के कारण सड़क पर पड़ी मिट्टी कीचड़ में सन गई है। इसके चलते कॉलोनी में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
कॉलोनी के आनंद मिश्र, सुनील मिश्र, दिवाकर चौबे, अवधेश सिंह, रमेश तिवारी, नवल किशोर त्रिपाठी, भुवनेश्वर त्रिपाठी आदि लोगों का कहना है कि जलनिकासी, सड़क, पानी आदि समस्याओं के समाधान के कॉलोनी के लोग तहसील से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक शिकायती पत्र देकर समाधान की मांग करते रहे हैं, लेकिन कॉलोनी के लोगों को इन समस्याओं से निजात के लिए कोई सकारात्मक प्रयास नहीं हो सका है। हालांकि नगरपालिका परिषद के प्रयास से करीब एक माह पहले जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण शुरू हो सका है। यदि यह कार्य कुछ समय पहले शुरू हुआ होता तो बरसात के दिनों में इस तरह की समस्या लोगों को नहीं होती।
विज्ञापन
सड़कों का भी शीघ्र होगा निर्माण
जगदीशपुरम कालोनी की सभी समस्याओं से अवगत हैं। जलनिकासी की समस्या के लिए नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद सड़क समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। अक्तूबर के अंत तक इस कॉलोनी की सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- विनय जायसवाल, चेयरमैन, नगरपालिका पडरौना