फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water level of Narayani River recedes; erosion continues.

Kushinagar News: नारायणी नदी का जलस्तर घटा, कटान जारी

Sat, 25 Jul 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Water level of Narayani River recedes; erosion continues.
बरवापट्टी। नारायणी नदी के जलस्तर में गिरावट आने से बंधे पर शरण लिए ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, नदी के बैक रोलिंग के कारण तटीय इलाकों में ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन का कटान तेजी से शुरू हो गया है। परोरही निवासी सीताराम यादव, लखराज और मोहित यादव समेत कई किसानों की काश्तकारी जमीन की मिट्टी नदी में समा रही है। वहीं अमवाखास तटबंध के लक्ष्मीपुर के पास क्षतिग्रस्त हुए स्पर की मरम्मत का काम कराया जा रहा है, जिससे स्थिति में सुधार देखा गया। इस संबंध में एसडीओ सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में बोल्डर और जियो पैक उपलब्ध हैं। बैक रोलिंग की वजह से कुछ जगहों पर कटान हो रहा है लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed