फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water level of Bansi river increased, Pipa bridge broken

Kushinagar News: बांसी नदी का बढ़ा जलस्तर, टूट गया पीपा पुल

Mon, 08 Jul 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Water level of Bansi river increased, Pipa bridge broken
दुदही। बड़ी गंडक नदी के बाद अब बांसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के बाद बांसी नदी के बांसगांव खैरवा घाट पर लगा पीपा का पुल नदी में बहने लगा। गांव के लोगों ने पीपा पुल को रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। इसी पीपा पुल के रास्ते बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी कार्यों से नदी पार कर आते-जाते हैं। पीपा पुल टूटने के बाद आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक के बांसगांव खैरवा टोला पर बांसी नदी में पीपा का पुल लगा है। इस रास्ते से यूपी के मिश्रौली, पिपरा टोला और बिहार के भुईधरवा, मचहा, मलाही, डीही, भरपटिया, रेड़हा आदि गांव के हजारों लोगों का आवागमन होता है। यहां के लोग दुदही बाजार में खरीदारी करने, बैंक में कार्यों को निपटने और ट्रेन पकड़ने के लिए आते-जाते हैं। शनिवार को बांसी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे खैरवा घाट पर लगा पीपा का पुल नदी की उत्तरी दिशा से टूटकर बहने लगा। यह देख गांव के लोगों ने रस्सी के सहारे पीपा पुल के टूटे हिस्से को पेड़ से बांध दिया। पुल टूटने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। अब लोग पांच किमी की दूरी तय कर बैकुंठपुर कोठी या जमुआन पुल से आने-जाने को मजबूर हैं। गांव के लोगों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed