फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water did not reach the tail in Barai Rajwaha, farmers worried

Kushinagar News: बरई रजवाहा में टेल तक नहीं पहुंचा पानी, किसान परेशान

Tue, 30 Jul 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach the tail in Barai Rajwaha, farmers worried
समउर बाजार। क्षेत्र में सिंचाई का एक मात्र साधन बरई रजवाहा में भी पांच वर्ष से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। कई दिनों से हो रही तेज धूप से धान की फसल सूखने लगी है। जिन किसानों के पास सिंचाई का साधन है वे किसी तरह धान की सिंचाई कर ले रहे हैं, लेकिन रजवाहा के पानी पर निर्भर किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नाराज किसानों ने चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर नहर में पानी नहीं आया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बरई रजवाहा से अमवा महंत, पिपरा कनक, हसनपुरा, बोदा टोला, मठिया, धुसवा, करजहां, बरईपट्टी आदि गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। क्षेत्र के क्यूम सिद्दीकी, शिव प्रसाद, गजानन शर्मा, सहाबुदीन, सजाद अली, रियत हुसैन, निजाज अहमद, सेराज अहमद, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद जहीर आदि किसानों ने कहा कि इस रजवाहा में पांच वर्ष से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रजवाहा में टेल तक पानी छोड़ने के लिए शिकायती पत्र दिया जाता है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है। नाराज किसानों ने चेताया कि एक सप्ताह के भीतर रजवाहा में टेल तक पानी नहीं आया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई ज्ञानेश्वर राय ने बताया कि किसानों की तरफ से रजवाहा में टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। विभाग की तरफ से टेल तक पानी उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

रजवाहा में पानी नही आने से धान की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। -मजीबुल होदा, ग्राम प्रधान पिपरा कनक।



0

पांच वर्ष से बरई रजवाहा में हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। आर्थिक रूप से सक्षम किसान पंपिंग सेट से धान की सिंचाई कर ले रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की फसल सूख रही है। -अमहद रजा शम्सी, पिपरा कनक धुसवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed