फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   water crises in city

Kushinagar News: न छाया, न शुद्ध पेयजल, 40 डिग्री तापमान में सवारी का इंतजार करना बनी लोगों की मजबूरी

Wed, 19 Apr 2023 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
water crises in city

विज्ञापन
पडरौना। जनपद की सबसे पुरानी नगर पालिका पडरौना के टैक्सी स्टैंडों पर चालकों और यात्रियों के लिए समुचित सुविधाएं नहीं हैं। इन स्टैंडों की 28 लाख रुपये में नीलामी होती है। नीलामी लेने वालों से समझौता होता है कि वे चालकों और यात्रियों काे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएंगे, लेकिन वे कुछ नहीं करते। कुछ एक टैक्सी स्टैंडों की बात छोड़ दें तो अधिकतर पर न तो छाया की व्यवस्था है, न शुद्ध पेयजल और न शौचालय का इंतजाम। मंगलवार को करीब 40 डिग्री तापमान में चालक और यात्री धूप में पसीने से तर-बतर होते नजर आए।
नगर पालिका परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक पडरौना शहर के कठकुइयां मोड़, मंसाछापर जाने के लिए राजदरबार रोड, रामकोला रोड स्थित बावली चौक, मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास और राजकीय पशु चिकित्सालय के आगे अधिकृत रूप से टैक्सी स्टैंड बने हैं, लेकिन वहां चालकों और यात्रियों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम नहीं है। न तो टैक्सी स्टैंडों पर छाया की व्यवस्था है और न शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था है, जबकि नगरपालिका हर साल इन टैक्सी स्टैंडों की नीलामी कराती है। इस साल अप्रैल से आगामी मार्च तक 28 लाख रुपये में टैक्सी स्टैंड की नीलामी की गई है।
विज्ञापन

इन टैक्सी स्टैंडों का खुद का शेड नहीं है। ऐसे में चालकों व यात्रियों को धूप में रहना पड़ता है। इनका खुद का शौचालय भी नहीं बना है। यदि किसी यात्री अथवा चालक को प्रसाधन जाने की जरूरत महसूस हो तो उसे वाहन से उतरकर शहर में स्थित सुलभ शौचालय जाना पड़ता है। यह टैक्सी स्टैंड वर्ष 1992 की नियमावली के आधार पर संचालित होता है, जबकि इन 30 वर्षों में शहर का काफी विकास हुआ है। उस लिहाज से टैक्सी स्टैंडों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं में भी वृद्धि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

... कठकुइयां रोड पर कई वर्षों से टेंपो चलाता हूं। मेरा टैक्सी स्टैंड कठकुइयां मोड़ पर है, लेकिन इसके लिए कोई जमीन निर्धारित नहीं हुई है। सड़क पर ही टेंपो खड़ा कर सवारियां भरते हैं और गंतव्य तक ले जाते हैं।
शिव चौरसिया, टेंपो चालक
... पडरौना में किसी भी टैक्सी स्टैंड पर छाया, शुद्ध पेयजल और शौचालय का इंतजाम नहीं है। इस वजह से टेंपो चालक सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं। चालक और यात्री चिलचिलाती धूप में प्यास से जूझते रहते हैं। प्यास बुझाने के लिए हम लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
एजाज अहमद, अध्यक्ष टेंपो चालक संघ
...
दुदही से हम लोगों को अक्सर तहसील, जिला मुख्यालय या अस्पताल आना पड़ता है। टेंपो से कठकुइयां मोड़ तक आते हैं और जाते समय यहीं से टेंपो पकड़ते हैं। धूप से बचने के लिए छाया का इंतजाम नहीं है। जिम्मेदार लोगों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
सुभाष गुप्ता, यात्री, निवासी दुदही
...
टैक्सी स्टैंड सिर्फ कहने के लिए है। यहां न तो हैंडपंप है न शौचालय। नगरपालिका प्रशासन को चालकों और यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते ही जल्द इंतजाम कराना चाहिए।

गुड्डू, यात्री, निवासी बरवापट्टी
...
पडरौना शहर में पांच स्थानों पर नगरपालिका के टैक्सी स्टैंड हैं, जहां का ठेका इस साल हो चुका है। 28 लाख रुपये में ठेका हुआ है। ठेकेदारों को सभी जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
संतराम सरोज, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed