फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Watched husband's death live; case of abetment to suicide registered.

Kushinagar News: लाइव देखती रही पति की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Watched husband's death live; case of abetment to suicide registered.
पडरौना/हाटा। हाटा कस्बे के वार्ड नंबर-23 में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में नया माेड़ सामने आया है। कुवैत में रहकर मजदूरी करने वाले युवक ने घर में हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

मृतक की मां का आरोप है कि उसकी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया। आरोप है कि बहू वीडियो कॉल पर तब तक लाइव बनी रही, जब तक कि युवक की सांसें नहीं थम गईं। पुलिस ने आरोपी बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ साजिश रचने व आत्महत्या के लिए उकसाने का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में मृतक फारूक की मां सायरा खातून ने बताया कि 26 मई दोपहर में मोहल्ले के किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर की छत पर कोई अज्ञात शख्स है। सायरा के बड़े बेटे मुख्तार और उसकी पत्नी छत पर पहुंचे, तो छोटी बहू चांदनी मोहल्ले के ही युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली। उन्हें देखते ही युवक भाग निकला। इस घटना की जानकारी तत्काल कुवैत में रह रहे बेटे फारूक को दी गई। फारूक ने वहीं से पत्नी को फोन कर डांट लगाई। लेकिन, गलती मानने के बजाय उल्टे पति पर ही बिफर पड़ी। आरोप है कि पति से साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी और अगर किसी ने विरोध किया तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पति को भी मर जाने की धमकी दी। इसके बाद चांदनी ने फारूक को वीडियो काॅल की। उसने मानसिक दबाव बनाते हुए फारूक को फांसी लगाने के लिए मजबूर किया।
आरोप है कि फारूक फंदे पर लटक गया और उसकी मौत होने तक चांदनी वीडियो कॉल पर लाइव देखती रही। मामले में पुलिस डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कॉल डिटेल्स और वीडियो कॉल के दावों की तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed