फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Was telling authority of power

राम और भरत एक-दूसरे को बता रहे थे सत्ता का अधिकारी

Sun, 31 Jan 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Was telling authority of power
रामचरित मानस की पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : KUSHINAGAR
राम और भरत एक-दूसरे को बता रहे थे सत्ता का अधिकारी
विज्ञापन

राम वनवास, सीता की खोज, राम-रावण युद्ध आदि की मोरारी बापू ने कथा सुनाई
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर में चल रही मोरारी बापू की रामकथा के छठें दिन शेष छह सोपानों की कथा सुनाई गई। कथावाचक ने राम वनगमन से लेकर राम-रावण युद्ध और वापस अयोध्या आने पर राज्याभिषेक की कथा सुनाई। इस दौरान राम-भरत संवाद का प्रसंग खास तौर पर वर्णित किया गया।

कथावाचक मोरारी बापू ने कहा कि राजा दशरथ राम के राज्याभिषेक की तैयारी में थे। इसी दौरान कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचनों की याद दिलाते हुए भरत को राजा बनाने और राम को वनवास मांग लिया। राम, लक्ष्मण और सीता वन की ओर प्रस्थान कर गए। तमसा नदी के तट को पार कर श्रृंगनेरपुर पहुंचे। वहां से गंगा नदी को पार कर प्रयागराज पहुंचे। वहां से चित्रकूट जाकर कुटिया बनाई। भरत अयोध्या लौटे और सारी जानकारी पाकर अत्यंत दुखी हुए। राजा दशरथ के अंतिम संस्कार के बाद वे गुरु वशिष्ठ व अन्य लोगों के साथ राम को मनाने चित्रकूट पहुंचे। वहां राजा जनक भी पहुंचे थे। कई दिन की मंथन के बाद भी राम 14 वर्ष का वनवास पूरा हुए बिना अयोध्या लौटने को तैयार नहीं थे। इधर, भरत भी राजगद्दी पर बैठने को तैयार नहीं थे। अंतत: भरत राम की खड़ाऊं को माथे पर रखकर वापस लौटे और अयोध्या के राज सिंहासन पर राम की खड़ाऊं रखकर राज करने लगे। राम चित्रकूट से आगे बढ़े और ऋषि-मुनियों से मिलते हुए गोदावरी तट पर कुटी बनाकर निवास करने लगे। वहां मारिच वध हुआ। रावण ने सीता का हरण कर लिया। सीता की तलाश में निकले राम-लक्ष्मण की हनुमान से मुलाकात हुई। बलि वध कर सुग्रीव को राजा बनाया। वानरी सेना सीता की तलाश में समुद्र के किनारे पहुंची। वहां संपाती ने बताया कि माता सीता लंका की अशोक वाटिका में हैं। जामवंत के बताने पर हनुमान समुद्र लांघकर लंका पहुंचे। वहां माता सीता को राम का संदेश सुनाया। लंका जलाकर वापस लौटे और राम को सीता की खबर दी। राम और लक्ष्मण वानर-भालुओं की सेना के साथ समुद्र के किनारे पहुंचे। समुद्र पर सेतु बांधकर लंका पहुंचे राम-लक्ष्मण ने एक-एक कर राक्षसों को निर्वाण प्रदान किया। अंत में रावण को निर्वाण प्रदान कर विभिषण को लंका का राजा बनाया। पुष्पक विमान से राम, सीता, लक्ष्मण समेत प्रमुख लोग वापस अयोध्या लौटे। अयोध्या लौटने से पूर्व राम ने श्रृंगनेरपुर रुककर निषाद राज से मुलाकात की। राम के अयोध्या पहुंचने से पूर्व ही हनुमान जी ने भरत जी से मिलकर राम के आगमन की सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed