फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Was hurt by the allegation of theft

चोरी के आरोप से आहत होकर दी थी जान

Mon, 05 Sep 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Was hurt by the allegation of theft
हिना की फाइल फोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
चोरी के आरोप से आहत होकर दी थी जान
विज्ञापन

- खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव चनरहा टोला की घटना
खड्डा। क्रीम चोरी और उसे लेकर उपजे विवाद के बाद कक्षा नौ की छात्रा हिना का शव घर में छत से लटकता मिला। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि क्रीम चोरी के आरोप से आत्मग्लानि हो रही है। मैं जीना नहीं चाहती। आत्महत्या कर रही हूं, जबकि हिना की मां इस पत्र को आरोपियों की साजिश बताते हुए हत्या कर शव लटकाने की बात पर जोर दे रही हैं। पुलिस सभी तथ्यों की छानबीन करने में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गोनहा गांव के चनरहा टोला में रविवार की देर शाम कक्षा नौ की छात्रा हिना का छत से लटकता शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो स्कूल बैग के साथ एक पत्र मिला। उसे हिना का लिखा बताया जा रहा है। इसमें लिखा है क्रीम चोरी का आरोप लगने को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं। आत्मग्लानि के चलते जान दे रही हूं। पुलिस हैंडराइटिंग के मिलान सहित कई तथ्यों को सामने रखकर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिना की मां ने दी घटना के बारे में जानकारी
सोमवार को हिना की मां, छोटी बहन तथा शादीशुदा बड़ी बहन विलाप कर रही थीं। कुछ महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं। वे सांत्वना देते हुए ऊपर वाले से दोषियों को सजा देने की मांग कर रही थीं। हिना की मां ने बताया कि उनकी पुत्री शनिवार को गांव में स्थित घोठे पर मुर्गी को दाना खिलाने गई थी। उसके साथ गांव की तीन और लड़कियां थीं। जब हिना घर आई तो पड़ोस की रहने वाली एक महिला पहुंची और हिना पर क्रीम चोरी करने का उलाहना देने लगी। उन्होंने प्रतिकार किया। इसी बीच हिना सामने पड़ी तो महिला उसे क्रीम चोर कहकर बुरा भला कहने लगी। हिना चोरी की बात से इनकार करती रही। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिना की मां रविवार को खड्डा बाजार करने चली गईं। घर पर हिना व उसकी 10 वर्ष की छोटी बहन अंजुम थी। अंजुम ने बताया कि दीदी मुर्गी को दाना देने घोठे पर जाने को कहकर निकली थी। हिना की मां ने बताया कि जब वह शाम को आईं तो इधर-उधर ढूंढने लगीं, लेकिन हिना का कहीं पता नहीं चला। जब घोठे में गईं तो हिना का शव लटक रहा था। वह आरोप लगाती हैं कि क्रीम के विवाद के बाद हिना की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। आरोपियों के घर की एक लड़की हिना के साथ पढ़ती है। आशंका है उसी से पत्र लिखाकर रखवा दिया गया है, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए। रोते हुए उसकी मां कहती हैं कि क्रीम का मैं पैसा चुका देती, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।

क्या बोली पुलिस
खड्डा के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट में आत्मग्लानि के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। लिखावट व परिजनों के आरोप के आधार पर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की सही जानकारी प्राप्त हो जाएगी। सभी तथ्यों व आरोप को ध्यान में रखकर छानबीन चल रही है। तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed