फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Warrant issued to former MLA for not appearing in court

Kushinagar News: अदालत में उपस्थित न होने पर पूर्व विधायक को वारंट जारी

Wed, 11 Jan 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Warrant issued to former MLA for not appearing in court
अदालत में उपस्थित न होने पर पूर्व विधायक को वारंट जारी
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी पर तीन दिन तक दिया था धरना
पूर्व विधायक ने कहा, न्यायालय के आदेश का करेंगे सम्मान
रामकोला। पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता मदन गोविंद राव के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट ने अदालत में उपस्थित न होने पर वारंट जारी किया है। वारंट जारी होने पर पूर्व विधायक ने कहा कि वह न्यायालय के आदेश का सम्मान करेंगे। कुशीनगर पहुंचते ही कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखेंगे।
वर्ष 2007 में गोरखपुर के तत्कालीन सांसद, वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तत्कालीन सपा सरकार में गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में पूर्व मदन गोविंद राव की अगुवाई में लगातार तीन दिनों तक रामकोला चौराहे पर सेनानी स्तंभ के सामने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया गया था। इस दौरान लोगों ने योगी की अविलंब रिहाई की मांग की थी। धरने के अंतिम दिन तहसील मजिस्ट्रेट हाटा ने ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया था। इस मामले में पूर्व विधायक मदन गोविंद राव सहित अन्य लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने, प्रदर्शन करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इसकी चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई है। इस प्रकरण में कोर्ट की तरफ से पूर्व विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने बताया कि वह कुशीनगर से बाहर हैं। उन्हें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। अदालत का सम्मान करते हुए कुशीनगर में आते ही कोर्ट में हाजिर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed