{"_id":"65c3fd2836e5163edb09fa44","slug":"warning-of-action-on-complaint-of-shortage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-112187-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घटतौली की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घटतौली की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी
Thu, 08 Feb 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन सहित ई-पॉस मशीनों को लेकर बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित उचित दर की दुकान संचालकों को चेताया कि यदि घटतौली की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि कहा कि जिले में 1469 उचित दर दुकानों के लिए इलेक्ट्रेक्निक वेईग मशीन सहित ई-पॉस मशीनें आएगी। जिनकी स्टैम्पिंग बाट-माप विभाग की तरफ से किए जाने हैं। उचित दर विक्रेताओं को संचालन के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डीएम ने सभी एसडीएम को इस मशीनों के रखने एवं स्टैम्पिंग कराने के लिए पर्याप्त सुरिक्षत स्थल उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। उन्होंने नामित संस्था, आपूर्ति विभाग और बाट-माप विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को समय से समस्त अपेक्षित कार्यवाही पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली में अब और अधिक पारदर्शिता आएगी। घटतौली जैसी स्थितियों की आशंका नहीं रहेगी। यदि कहीं भी घटतौली मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी दीलिप कुमार आदि मौजूद रहे।