फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ward residents upset due to dirty drain water flowing on the road

Kushinagar News: सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से वार्डवासी परेशान

Thu, 09 Nov 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ward residents upset due to dirty drain water flowing on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-26 शहीद अमीय त्रिपाठी नगर में नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिससे नगर के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं नाली के पानी से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हैं।


शहीद अमिय त्रिपाठी नगर में रामकोला रोड से थाना परिसर होते हुए यह मार्ग बस स्टेशन के पास जाकर निकलता है। जिस पर वार्ड वासियों ने बताया कि कई सालों से यह समस्या बनी हुई है। नाली का पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर पानी बहता है। वार्ड के सभाषद मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है स्वीकृति मिलते ही नाली का निर्माण कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन




बोले वार्डवासी


वार्ड की मुख्य सड़क पर नाली का पानी बहता है। कई बार जिम्मेदार लोगों से इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन कोई इस पर ध्यान नही देता है।

- विनोद शर्मा, वार्डवासी




रामकोला-गोरखपुर रोड पर जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। सड़क पर नाली के पानी बहने की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है।

- सिद्धार्थ विश्वकर्मा, वार्डवासी



सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने की वजह से काफी परेशानी होती है, लेकिन नगरपालिका इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। यह समस्या काफी दिनों से है।

- छोटे, वार्डवासी

00000
सड़क पर गंदा पानी बहने से दिक्कत होती है। जलजनित रोग होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। कोई इस तरफ ध्यान नहीं देता है।

- सत्यप्रकाश, वार्डवासी

0000

वर्जन

नगरपालिका परिषद में बरसात और नालियों के पानी की निकासी के लिए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। स्वीकृति मिलते ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

- संतोष कुमार, ईओ नगरपालिका परिषद कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article