{"_id":"6a52a3716881b5f6f90a76bf","slug":"war-halts-flights-from-the-airport-now-awaiting-new-aircraft-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163542-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जंग ने रोक दी एयरपोर्ट से उड़ान अब नए विमानों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जंग ने रोक दी एयरपोर्ट से उड़ान अब नए विमानों का इंतजार
Sun, 12 Jul 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर के टेकुआटार में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद रव
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने के बावजूद कुशीनगर को अपेक्षित हवाई सेवाएं नहीं मिल पाने की बड़ी वजह पहली बार सार्वजनिक हुई है।
सरकार ने माना है कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच हुए युद्ध के कारण नए विमानों की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे प्रस्तावित उड़ानों का विस्तार नहीं हो सका। लंबे समय से प्रतीक्षारत कुशीनगर एयरपोर्ट की चर्चा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में यह बात बताई।
सीएम ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नई एयर कनेक्टिविटी की पूरी योजना तैयार है। जैसे ही एयरलाइंस को नए और आधुनिक विमान उपलब्ध होंगे, यहां से उड़ानों का दायरा बढ़ाया जाएगा। सरकार की योजना कुशीनगर को जेवर (नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) और गया से जोड़ने की भी है, ताकि पूर्वांचल के यात्रियों को बेहतर हवाई नेटवर्क मिल सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कुशीनगर की एयर कनेक्टिविटी को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नए एयरक्राफ्ट उपलब्ध होते ही यहां से बेहतर और नियमित हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे बौद्ध पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी। साथ ही जिले के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए देश के बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सरकार की प्राथमिकता में है और इसे देश के प्रमुख हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।