फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wanted for dowry murder arrested

Kushinagar News: दहेज हत्या का वांछित गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Wanted for dowry murder arrested
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णा मद्धेशिया उर्फ संदेश मद्धेशिया पुत्र जनार्दन मद्धेशिया थाना क्षेत्र के ठोढ़ी मोड़ बेतिया का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी दबाेचा
पडरौना। थाना खड्डा पुलिस की टीम ने बुधवार को मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बहदग्राम सालिकपुर चौकी के पास से एक बाइक पर अवैध अंग्रेजी शराब को लेकर जाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष कुमार साहनी पुत्र गया साहनी बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के थाना क्षेत्र डीके शिकारपुर के वार्ड नंबर 6 का निवासी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों भुनेश्वर पुत्र छेदी व ओंकार पुत्र रामजी निवासी परसौनी गांव थाना क्षेत्र रामकोला के विरुद्ध थाना पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया है। उसके विरुद्ध केस दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed