फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wanted arrested in fraud case

Kushinagar News: धोखाधड़ी के मामले में वांछित गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Wanted arrested in fraud case
मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। आरोपी पर पहले भी मुकदमे दर्ज थे। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया की आरोपी पवन चंद निवासी गांव खेसिया के विरुद्ध धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। शुक्रवार की सुबह नेबुआ-नौरंगिया थाने के सूरज नगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

00
दुकान से डीजे मशीन चुरा ले गए, पुलिस को दी तहरीर
पडरौना। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना चौराहे पर लक्ष्मण प्रजापति की डीजे साउंड सिस्टम व टेंट की दुकान है। शुक्रवार की सुबह रोज की भांति जब लक्ष्मण ने अपना दुकान खोला तो देखा कि दुकान की छत का कटरैन टूटा हुआ और अंदर रखा हुआ डीजे मशीन और साउंड सिस्टम चोरी चला गया है।दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

00
किशोरी को जबरिया बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश
खड्डा। बाजार से घर लौट रही किशोरी को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर कहीं ले जाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। थानाक्षेत्र के एक गांव महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री बृहस्पतिवार की शाम बाजार से कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी। रास्ते में गांव का युवक बाइक से पहुंचा और उसे घर पहुंचाने की बात कहते हुए बाइक पर जबरदस्ती बैठा लिया। वह युवक किशोरी को उसके घर न ले जाकर गलत नियत से कहीं और ले जाने लगा। लड़की के विरोध किया और गाडी रोकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रुका। अनहोनी की आशंका से किशोरी चलती बाइक से कूद गयी। इससे वह घायल हो गई।महिला ने बताया कि आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है और चिकन बेचने का काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार
पडरौना। शुक्रवार को चौरा खास थाना पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इब्राहिम अंसारी पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव का निवासी है। उसे महाराष्ट्र प्रांत, मुंबई के अंबेडकरनगर, थाना क्षेत्र खेरवाड़ी से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
0
जमीन विवाद के मामले में वारंटी गिरफ्तार
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने जमीन विवाद के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त लालधर चौहान उर्फ शैलेष थाना क्षेत्र के पटेरा खुर्द गांव का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर थाना पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
00
बिजली के खंभे से टकराकर पलटा टेंपो
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर ग्राम सपही-टड़वा के पास शुक्रवार को टेंपो सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। जानकारी के मुताबिक, कबाड़ लादने वाला वाहन तुर्कपट्टी की ओर जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। जमुआन नहर पुल के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गया। टेंपो का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को टेंपो से बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक को हल्की चोंटें आई हैं। उसकी पहचान सलेमगढ़ निवासी धर्मेंद्र चौहान के रूप में हुई। संवाद

0
तमकुहीराज पुलिस एक वारंटी को किया गिरफ्तार
पडरौना। शुक्रवार को थाना तमकुहीराज पुलिस की टीम ने एक वारंटी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त रवींद्र भारती थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्कूल टोला का निवासी है। तमकुहीराज थाने की पुलिस उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed