फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wanted animal smuggler arrested

Kushinagar News: वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Wanted animal smuggler arrested
तरयासुजान। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आस मोहम्मद (28) सेवरही थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे स्थानीय बाजार मोड़ से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

0
पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज

गोडरिया। क्षेत्र में बरवा बभनौली के शंभु गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर पटीदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शंभु गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है कि पुराने विवाद को लेकर उनकी पत्नी को पटीदार ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका इलाज दुदही सीएचसी में कराया है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
47 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

समउर बाजार। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 47 बातल शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। थाने के एसआई धीरेंद्र वर्मा व हेडकांस्टेबल रामप्रवेश यादव पिपरा कनक उर्स मेला से लौट रहे थे। इसी दौरान अमवा महंथ नहर पुल के पास एक व्यक्ति पुलिस देखकर भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ कर जांच की तो उसके झोले से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पकड़ा गए आरोपी की पहचान अनानुल्लाह निवासी वार्ड चार किदवई सेवरही के रूप में हुई है। इसी तरह फाजिलनगर-समउर मार्ग पर एसआई जितेंद्र कुमार ने एक व्यक्ति झोले में 23 बोतल शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम गौड़ निवासी वार्ड छह फाजिलनगर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुड़ी है। संवाद
---
टेंपो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के समीप बृहस्पतिवार को टेंपो पलट गया। उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार की दोपहर बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के बहरिस्थान निवासी पनवा देवी पत्नी प्रभु बिंद परिजनों के साथ टेंपो से हरनाटाड़ अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने जा रही थीं। टेंपो पनियहवा चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार पनवा देवी (55), रंभा देवी (30) पत्नी नगीना, प्रेमशिला देवी (40) पत्नी राजेश, हरिश्चंद्र (35) पुत्र रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को तुर्कहां सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद

0
अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला घायल
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार महिला और पुरुष ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गए। बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सीएचसी कसया पहुंचाया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार तमकुही राज के हरदिया निवासी सुजाता राय पत्नी सुरेश राय बाइक से आ रहे थे कि अचानक ब्रेकर पड़ने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसपर सवार महिला के सर में गंभीर चोट लग गई। लोगों ने घायल महिला को सीएचसी भेजवाया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed