फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wakf Amendment Bill will give rights to poor Muslims

Kushinagar News: वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुस्लिमों को मिलेगा हक

Thu, 08 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wakf Amendment Bill will give rights to poor Muslims
हाटा। शहर के एक मैरेज लाॅन में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वक्फ संशोधन बिल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि संशोधित बिल से गरीब मुस्लिमों को उनका हक मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत आयोजित अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद में कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुस्लिमों को उनका हक मिलेगा। पुराने वक्फ बोर्ड में तमाम खामियां थी, जिसके चलते गरीब मुसलमानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। सांसद विजय दूबे ने कहा कि पुराने बिल में कई भ्रांतियां होने के कारण गरीब, पिछले मुसलमान बोर्ड की संपत्तियों के बारे में न तो उन्हें जानकारी हो पाती थी और न ही उन्हें कोई लाभ हो पाता था। कार्यक्रम को हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक पवन केडिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद अफरोज आलम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही और संचालन जिला मंत्री बाबूनंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed