Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Waiting for a leopard to get trapped in an empty cage; searching with the help of torches and sticks.

Kushinagar News: खाली पिंजरे में तेंदुए के फंसने का इंतजार, टॉर्च-डंडे के सहारे तलाश

Fri, 06 Nov 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Waiting for a leopard to get trapped in an empty cage; searching with the help of torches and sticks.
बुधवार की रात जड़हा गांव के समीप तेंदुआ की खोज में तैनात वनविभाग की टीम ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
पिपरा बाजार। तेंदुए की एक झलक ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। पिछले 13 दिनों से आठ कर्मचारी दिन-रात उसकी तलाश और निगरानी में जुटे हैं लेकिन अब तक उसकी दूसरी झलक नहीं मिली है। पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा भी खाली पड़ा है। उसमें चारा तक नहीं डाला गया है। वनकर्मी टॉर्च और डंडे के सहारे जंगल से आबादी तक उसकी तलाश कर रहे हैं। मामला पडरौना वन रेंज के जड़हा गांव का है।
विज्ञापन

बीते 23 अक्तूबर को गांव के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर वन विभाग सक्रिय हुआ था। अगले दिन रेंजर अशोक कुमार यादव ने टीम के साथ तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पगचिह्न नहीं मिले। 27 अक्तूबर की देर शाम गांव के समीप एक पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा हुई। इसके बाद रविवार को उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया, लेकिन उसमें चारा नहीं रखा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात वन दरोगा विनोद कुमार सिंह, वनरक्षक संदीप पटेल समेत छह अन्य कर्मचारी टॉर्च और डंडे लेकर निगरानी करते मिले। कर्मचारी शहादत ने बताया कि चार दिनों से तेंदुए की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी है। वन्यजीवों को नुकसान से बचाना भी उनकी जिम्मेदारी है। गांव के सुनील कुशवाहा का कहना है कि गांव में अक्सर दिखाई देने वाले बंदरों का झुंड भी एक सप्ताह से नजर नहीं आ रहा है। इससे तेंदुए की मौजूदगी की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जई छपरा के हरेंद्र गिरी ने सवाल उठाया कि इतने दिनों में तेंदुआ कहां पहुंच गया होगा, इसका पता लगाने के लिए विभाग के पास क्या इंतजाम हैं। जड़हा के ओम निरंजन मिश्र ने खाली पिंजरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि शायद विभाग तेंदुए को मंत्र फूंककर पकड़ने की तैयारी कर रहा है।

वन दरोगा विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, पगचिह्न या अधखाया शिकार मिलने पर ही तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो सकती है। रेंजर अशोक कुमार यादव ने भी बताया कि फिलहाल इन्हीं संकेतों के आधार पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed