{"_id":"65b82479f7596e780a0040a4","slug":"vyas-of-padrauna-and-yogeshwar-became-sdm-of-kaptanganj-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111644-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना के व्यास और कप्तानगंज के एसडीएम बने योगेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना के व्यास और कप्तानगंज के एसडीएम बने योगेश्वर
Tue, 30 Jan 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। डीएम ने सोमवार को जिले के छह एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पडरौना, हाटा और कप्तानगंज तहसील में नए एसडीएम तैनात किए गए हैं। पडरौना और हाटा के अलावा अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय की जगह दूसरे डिप्टी कलक्टर को तैनाती मिली है।
डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि पडरौना के एसडीएम महात्मा सिंह को पडरौना एसडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। उनके स्थान पर कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायण उमराव को पडरौना एसडीएम की जिम्मेदारी मिली है। हाटा के एसडीएम हीरालाल को प्रशासनिक कार्य से हटाकर हाटा एसडीएम (न्यायिक) के साथ जिला मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर रहे योगेश्वर सिंह को कप्तानगंज एसडीएम बनाया गया है। पडरौना के एसडीएम (न्यायिक) रहे मोहम्मद जफर को अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय बनाया गया है। खड्डा एसडीएम (न्यायिक) रहे राजेश कुमार वर्मा को हाटा एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।