फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voting is the foundation of democracy

Kushinagar News: लोकतंत्र का मजबूत आधार है मतदान

Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Voting is the foundation of democracy
मतदाता दिवस पर शपथ लेते अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया   
पडरौना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को विकास सभागार समेत जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। डीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मजबूत आधार है।
विज्ञापन

जिस देश में जितना अधिक मतदान होगा, वहां का लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। इसलिए शतप्रतिशत लोगों को मतदान के दिन मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों को शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, डीपीओ एके दुबे, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, डीएमओ भरत लाल गोंड आदि मौजूद रहे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि 100 से अधिक परिषदीय शिक्षक और 60 प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाए। इस दौरान शिवनाथ चक्रवर्ती, चंद्रशेखर कुमार, अश्वनी कुमार, प्रीती गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अर्चना सिंह, अर्चना सिंह, डॉ. अख्लाक एहमद, विशाल मिश्रा, अनूप कुमार, अभिषेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में प्रर्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है, जो नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनकर सरकार बनाने और राष्ट्र निर्माण में सीधी भागीदारी का अधिकार देता है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को शपथ दिलाई गई।

12 बीएलओ व छह सुपरवाइजर सम्मानित : कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में मतदाता दिवस का आयोजन एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया की 18 वर्ष से सभी पात्र मतदाता को अधिकार है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। निर्वाचन कार्यों को कुशलतापूर्वक करने पर बारह बीएलओ व छः सुपरवाइजर को एसडीएम द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed