फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voting is necessary for the strength of democracy

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

Thu, 24 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Voting is necessary for the strength of democracy
मंगुरी पट्टी प्राथमिक विद्यालय परिसर सें रैली निकालते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी
विज्ञापन

पडरौना। जिले भर में बृहस्पतिवार को जगह-जगह मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भुजौली प्रमुख के एनएसएस के स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली को रवाना करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, देश का लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। इसके बाद एनएसएस स्वयं सेवकों ने क्षेत्र के भुजौली पूरब टोला, मुंडेरा, बहेलिया आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी संजय पांडेय, मकसूदन पांडेय, मुकेश कुमार दूबे, कमलेश शर्मा, उत्तम प्रजापति, निर्भय मिश्र, सत्येंद्र मिश्र, आशीष सिहं, अजय सिंह, रजनीश मिश्र, दीपिका सिंह, शिल्पा प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समऊर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मंगुरी पट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर से ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि आलमगीर खान की अगुवाई में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को तीन मार्च को मतदान में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की गई। इस दौरान बाबू खान, राजू, रेखा देवी, संगीता, रेनू सिंह, फैयाज खान, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार घोरठ शंकरपुर के लखीबाग में संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तरफ से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को रवाना करते हुए किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेवरही के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि संविधान ने देश के लोगों को मताधिकार का अधिकार दिया है। लोगों को इस अधिकार का प्रयोग कर पसंद की सरकार बनानी चाहिए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कुसम्ही टोला, करमा टोला, पंडित जी का टोला, जंगल घोरठ, जंगल शंकरपुर, भसहवां टोला और इनरपट्टी गांव में रैली निकाली। इसमें विद्यार्थियों ने ‘सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो’ और ‘अपने मत का यूज करें-लोकतंत्र मजबूत करो’ आदि नारे लगाए।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ गुप्त, रामधनी प्रसाद, विनोद कुमार पांडेय, चंद्रशेखर प्रसाद, सत्यप्रकाश सिंह, महातम गुप्ता, सिराजुद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, अमरनाथ पांडेय, ब्रजेश पटेल, शिवनाथ पासवान, नगीना यादव, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

गोड़रिया प्रतिनिधि के अनुसार जंगल नौगावा स्थित एमबीआई पब्लिक स्कूल ने जागरुकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने लोगों से लोकतंत्र की मजबूत करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य कमलेश खरवार, दीपक कुशवाहा, नौशाद अली, राजकुमार खरवार, मन्नू कुमार, आशुतोष कुमार, दीपक कुशवाहा, राहुल कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed