फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voting disrupted for one hour due to EVM glitch

ईवीएम की गड़बड़ी से एक घंटे तक बाधित रहा मतदान

Thu, 03 Mar 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Voting disrupted for one hour due to EVM glitch
ईवीएम की गड़बड़ी से एक घंटे तक बाधित रहा मतदान
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। मतदान शुरू होने के बाद कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की दिक्कतें सामने आईं। कई जगह मतदान भी बाधित रहा।
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ के टोला सेमरा में बूथ नंबर-110 पर ईवीएम खराब होने से लगभग एक घंटे मतदान बाधित रहा। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान 11 बजे तक चला। 11 बजे रविंद्र यादव वोट देने गए तो इनवैलिड लिखा, जिसकी शिकायत मतदाता ने पीठासीन अधिकारी राजेश सोनकर से की। इसके बाद मतदान बाधित हो गया। चार घंटे तक चले मतदान में मशीन खराब होने तक 80 वोट पोल हुए थे, जिसमें पुरुष 33 और महिलाएं 47 थीं। 11 बजकर 55 मिनट पर दूसरे ईवीएम की मदद से अधिकारियों ने मतदान सुचारु रूप से शुरू कराया। रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार ने कहा कि किसी कर्मचारी से ईवीएम में कैंसिल का बटन दब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed