फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voters registered at two locations will undergo verification.

Kushinagar News: दो स्थानों पर दर्ज मतदाताओं का होगा सत्यापन

Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Voters registered at two locations will undergo verification.
कसया। विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में डीएसई के माध्यम से सभी 445 बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं, उनकी सूची संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और जांच के बाद नियमों के अनुसार एक स्थान से मतदाता का नाम विलोपित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन हो सके।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनका नाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र जुड़वाया जाए। बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा पात्र मतदाताओं के आवेदन समय से प्राप्त कर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक बीएलओ पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सत्यापन कार्य पूरा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस दौरान बैठक में राजन मिश्रा, बबलू चौधरी, किशन सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed