फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Voter awareness rally taken out across the district

जिले भर में निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness rally taken out across the district
मोगलपुरा संविलियन विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकालते शिक्षक। - फोटो : KUSHINAGAR
जिले भर में निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली
विज्ञापन

‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के नारे लगाए
शहरी क्षेत्र से लगायत गांव की गलियों तक निकली रैली
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुधवार को जनपद में वृहद स्तर पर जागरुकता रैली निकाली गई। शहरी क्षेत्र से लगायत गांव की गलियों तक छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। विद्यार्थियों ने ‘मतदान के दिन सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ का नारा लगाया।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार परगन छपरा गांव में रैली को ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र मिश्रा और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें गांव के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान सहायक अध्यापक ओंकार सिंह, मणि शंकर वर्मा, प्रज्ञा शुक्ला, शिक्षामित्र विनोद प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी मारकंडेय पांडेय, पंचायत मित्र विमलेश शेखर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार लमकन गांव में भी रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान फूलमती देवी ने ग्रामीणों से कहा कि सबसे पहले मतदान, उसके बाद जलपान करें। रैली के माध्यम से लमकन, बंगालीपट्टी, लक्ष्मीपुर गांव के लोगों को जागरूक किया गया। रैली में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि लाल बाबू कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, संजय, संतोष कुमार, सुभाष कुशवाहा, विकास सहित अन्य आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पिपरा कनक गांव में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मजीबुल होदा ने की। इस दौरान सरोज देवी, बिलकिस फातमा, नुसरत जहां, सुजाती देवी, रोशन आरा, अंजुम आरा, विमलावती देवी, मीना देवी मौजूद रहीं।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार संविलियन विद्यालय मोगलपुरा से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली पटहेरवा, महुअवा, सिंदुरिया, करमैनी, जवार भैसहा, धारमठिया, गगलवा गांव से होकर गुजरी। इस दौरान ग्राम प्रधान डॉ. अब्बास अंसारी, प्रधानाध्यापक प्रदीप शुक्ल, शिक्षक हरिशंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, संतोष मणि, मनोज राय, अमरनाथ सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, शशिकांत पांडेय, रफीक अली, जावेद, असलम आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार लोकमान्य इंटर कॉलेज सेवरही के छात्र-छात्राओं ने भी जागरुकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वर्णनगर, जवाहर नगर, तुलसी नगर, इंदिरा नगर, शास्त्रीनगर, किदवईनगर, पटेलनगर सहित मेन रोड, सीसी रोड का भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इसमें प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, प्रहलाद केशरी, संतोष बरनवाल, सुनील मिश्र, तारकेश्वर तिवारी, रामाश्रय कुशवाहा, जयचंद्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, डॉ. बुद्धिराम, गोविंद सिंह, अमरनाथ प्रसाद आदि शामिल रहे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की ओर से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, एनसीसी के ओमप्रकाश, स्काउट शिक्षक दयाशंकर मिश्र, अवनीश कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, अजय वर्मा, अवधेश तिवारी, अमित विश्वकर्मा, राकेश मिश्रा, मानवेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व में दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में शिक्षक, विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पंचायत कर्मी शामिल हुए।
शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई गई शपथ
दुदही। नगर पंचायत की ओर से बुधवार को कस्बे में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। एसडीएम ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। उसके बाद हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया।
हमको यह समझाना है, सबका वोट दिलाना है...
जौरा बाजार। ग्राम पंचायत नोनियापट्टी में गगनभेदी नारे के साथ विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने नारा लगाया कि हमको यह समझाना है, सबका वोट दिलाना है।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, अब्दुल कलाम, रुस्तम खान, परमानंद कुशवाहा, नित्यानंद, ममता सिंह, सुधा यादव, सैरुन, अनीता, इंदू देवी, सुग्रीव, कालिंदी देवी, विनोद यादव, हुलेसर, रामदेनी आदि मौजूद रहे।
परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने निकाली रैली
पटहेरवा। तमकुही क्षेत्र के पटहेरवा, सिंदुरिया, करमैनी, महुअवा सहित कई गांवों में जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें प्राथमिक व संविलयन विद्यालयों से बच्चे शामिल हुए। इस रैली में पहले मतदान फिर जलपान, जनता को जगाना है, वोट डालने जाना है के नारे लगाए गए।

इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के मंत्री नारायण प्रसाद, प्रदीप शुक्ल, शिक्षक हरिशंकर प्रसाद, सुनीता शर्मा, शशिकांत पांडेय, सत्यपाल शर्मा, अफसाना खातून, कंचन सिंह, आनंद जायसवाल, रमाकांत चौबे, बिंदेश्वरी वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, मनोज राय, सिंदुरिया के प्रधान जाहिर हुसैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed