फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vivekananda Inter College tops in sports competition

Kushinagar News: खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कॉलेज अव्वल

Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda Inter College tops in sports competition
खड्डा। कसया में महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में आयोजित विद्या भारती की गोरक्ष प्रांत के 10 जिलों की तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज खडडा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। तरुण वर्ग में दीप शर्मा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम, करन गुप्ता ने लंबी कूद, 500 मीटर तेज चाल और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा रानी राय ने हैमर थ्रो में द्वितीय, साबर सुन्नी ने 400 मीटर और लंबी कूद में द्वितीय, खुशबू पाल ने 800 मीटर दौड़ और बाधा दौड़ में प्रथम, सपना यादव ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सुहेल अंसारी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, आयुष यादव ने 1500 मीटर दौड़ में तृतीय, धनंजय यादव ने ऊंची कूद में प्रथम, साक्षी कुशवाहा ने 400 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम और खुशबू गुप्ता ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम व बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में अंकित गुप्ता ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, नीरज कुशवाहा ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम, अभिषेक मद्धेशिया ने लंबी कूद में द्वितीय और बाधा दौड़ में प्रथम, जबकि विपुल यादव ने बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सीपी सिंह, अध्यक्ष दीनानाथ जायसवाल, उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, कोषाध्यक्ष नत्थू शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य सुरेंद्र पांडेय, विजयलक्ष्मी शुक्ला, सोनू जायसवाल, प्रधानाचार्य मनोज सिंह सहित समिति के पदाधिकारियों और आचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed