फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Visa game... Fraudsters are denting the dreams of the unemployed

Kushinagar News: वीजा का खेल... बेरोजगारों के सपनों पर जालसाज लगा रहे डेंट

Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Visa game... Fraudsters are denting the dreams of the unemployed
पडरौना। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के बाद सबसे अहम दस्तावेज वीजा है। यह किसी भी देश में प्रवेश की आधिकारिक अनुमति है। इसके बिना आपको किसी भी देश में एंट्री नहीं मिलेगी। विदेश भेजने के नाम पर एजेंट और ट्रैवल एजेंसी संचालक अब वीजा एडिट कराकर बेरोजगारों के सपनों से खेल रहे हैं।
विज्ञापन

भोले-भाले बेरोजगार युवकों को झांसा देने के लिए यह शातिर एजेंट अब विदेश से टूरिस्ट वीजा मंगवाकर उसे एडिट करा दे रहे हैं। एंप्लाई वीजा बताकर बेरोजगारों को दे रहे हैं, युवकों को हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद जालसाजी की जानकारी हो रही है। इतना ही नहीं, ऐसे कई अन्य मामले सामने आए हैं, जिसमें टूरिस्ट वीजा पर युवकों को विदेश भेज दिया गया है। इसके लिए एजेंट कंप्यूटर में दक्ष ऑपरेटरों का सहारा लेकर वीजा एडिट कराया गया। टूरिस्ट वीजा पर विदेशों में फंसने वाले लोग काम करने को मजबूर हैं। बाद में परिजनों की ओर से रुपये भेजकर फंसे युवक को वापस स्वदेश बुलाया।
विज्ञापन

टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक तथा एजेंट बेरोजगार युवकों को मोटी रकम कमाने का लालच देकर विदेश भेजने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसा रहे हैं। कई युवकों को एजेंट धोखे में रखकर टूरिस्ट वीजा पर उन्हें विदेश भी भेज दे रहे हैं। शातिर एजेंट वीजा एडिट कराकर बेरोजगारों से ठगी कर रहे हैं। टूरिस्ट वीजा पर एंप्लाई वीजा लिखकर भोले-भाले युवकों को थमा अधिक रुपये वसूल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अब वीजा के पीडीएफ फाइल को एडिट करने का खेल भी किया जा रहा है। एजेंट अपने अनुसार उसमें बदलाव करा रहे हैं। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed