फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Viral video of holding girl leg in kushinagar

Kushinagar News: बीच सड़क पर बैठकर युवती से माफी मांगता रहा आशिक, देखें पैर पकड़ने का वीडियो

Thu, 23 Mar 2023 05:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

युवक युवती को टेंपो से घर भेज रहा था लेकिन वह बाइक से ही घर जाना चाहती थी। ऐसे में युवक अपनी किरकिरी होते देख बीच चौराहे पर युवती के दोनों पैर पकड़कर माफी मांगने लगा।

विज्ञापन
Viral video of holding girl leg in kushinagar
कुशीनगर में युवक-युवती क वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तमकुहीराज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक सरेराह एक युवती के पैर पकड़ते दिख रहा है। 19 सेकेंड के इस वीडियो को 30 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग यह वीडियो प्रेमी और प्रेमिका का बता रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह क्षेत्र का एक युवक अपनी बाइक पर बैठाकर एक युवती को ले आया। दिन भर साथ घूमने के बाद दोपहर तीन बजे युवक ने युवती को टेंपो से घर भेजना चाहा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: परिजन लगाते रहे गुहार, साहब, जांच कर लीजिए, बेटा दरोगा है, आप को गलतफहमी हो गई है
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसे अपने साथ लेकर सेवरही कस्बा स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा, लेकिन युवती ने टेंपो से घर जाने से इन्कार कर दिया। युवती बाइक से ही घर जाना चाहती थी, लेकिन युवक उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं था।

युवक अपनी किरकिरी होते देख बीच चौराहे पर युवती के दोनों पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। इस दौरान कस्बे के किसी युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed