{"_id":"69e3d2234b00652f43025487","slug":"villagers-staged-a-protest-to-get-the-road-opened-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-158305-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ता खोलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ता खोलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 19 Apr 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिरगोड़ा आधार पट्टी में विवादित रास्ते पर पक्का निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने रास्ते को खोलवाने की मांग की है।
गांव के प्रभु शर्मा, चंदन शर्मा, अलगू प्रजापति, मलगू प्रजापति, जगदीश प्रजापति, रामदरश शर्मा, कन्हैया शर्मा, आकाश शर्मा, जसपाल का कहना है कि पक्का निर्माण से अवरूद्ध हुए रास्ते से पहले लोगों का आवागमन होता रहा है। पक्का निर्माण कराए जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। हालांकि इस मामले में सीओ से शिकायत दर्ज कराई गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दी है।विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में कराया जा रहा था। मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते निर्माण कार्य करा लिया गया। संवाद