फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   villagers protested for repairing drain

सड़क जाम कर प्रदर्शन किया

Mon, 10 Jun 2019 11:46 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
villagers protested for repairing drain
जाम लगाए गांववाले। - फोटो : amar ujala
नेबुआ रायगंज। सोमवार को नेेबुआ रायगंज के लोगों ने पडरौना-पनियहवा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। ये लोग गांव में बनी नालियों की सफाई और मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इनकी समस्याएं सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब दस बजे गांव के लोग गांव के बाहर पडरौना-पनियहवा मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इन लोगों का कहना था कि एनएच 28बी के चौड़ीकरण के बाद सड़क के किनारे बनी नालियां रख-रखाव के अभाव में जगह-जगह टूट गई हैं। इसके अलावा हाईवे के उच्चीकरण से अगल-बगल बसे लोगों का घर भी नीचे हो गया है, जिससे हल्की बारिश पर भी सड़कों और नालियों में एकत्र गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे लोगों में हमेशा संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से करने पर उनकी तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता। इसकी सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी एसओ आहुत यादव ने बताया कि जनहित की समस्या को सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर हल कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed