{"_id":"689a3294af7acb096d012068","slug":"villagers-protested-and-demanded-road-repair-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143287-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत कराने की मांग
विज्ञापन
दाहूगंज गांव सड़क की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहूगंज। क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया गांक के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को गांव के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने सेवरही जाने वाली मुख्य सड़क के क्षतिग्रस्त होने से नाराजगी जताते हुए सड़क के शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत वर्ष-2005 में हुआ। इस रास्ते से गांव के लोग रेलवे स्टेशन, अस्पताल, कॉलेज समेत अन्य कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में हल्की बारिश होने पर भी पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटना भी हाेती रहती है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान रामायन प्रसाद भगत, अभिषेक भगत, बाबूलाल गुप्ता, खुर्शीद अंसारी, अवधकिशोर गुप्ता, रहीम अंसारी, पूरन पाल, आबिद अली आदि मौजूद रहे।प