फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers of Noniyapatti staged a protest, accusing the administration of neglect.

Kushinagar News: नोनियापट्टी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Noniyapatti staged a protest, accusing the administration of neglect.
बागाचौर गांव के नोनिया पटी में बाढ़ राहत सामाग्री नहीं मिलने से नाराज होकर प्रदर्शन करते लोग। 
बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज हैं ग्रामीण, जल्द राहत पहुंचाए जाने की मांग उठाई
विज्ञापन


तरया सुजान (कुशीनगर)। नारायणी (गंडक) नदी के बाढ़ के पानी से प्रभावित बाघाचौर गांव के नोनियपट्टी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से प्रभावित टोले के लोगों को अब तक राहत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं और न ही प्रशासन की तरफ से किसी जिम्मेदार मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली है। उन्होंने राहत सामग्री जल्द मुहैया कराने की मांग की है।

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव बाघाचौर गांव के नोनिया पट्टी टोले में करीब 200 लोग रहते हैं। बाढ़ के बाद टोले के लोगों को कोई राहत सामग्री नहीं मिली तो शुक्रवार को प्रभावित ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। नोनियापट्टी टोले के मुन्ना सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, मनौव्वर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, सलामत अंसारी, बच्चा सिंह, राघव सिंह, नारद यादव, शिवमंगल सिंह, नसरुद्दीन, मुखलाल सिंह, नंदलाल शर्मा, विजयी सिंह, सूरज साह, अफजल अंसारी, ध्रुव सिंह, सुवेंद्र सिंह, मनीब अंसारी, नियामत अंसारी ने गांव में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि बाढ़ के हर जगह राहत सामग्री पहुंचाई गई लेकिन नोनियापट्टी टोले में 200 की आबादी के बीच कोई न तो हालात जानने के लिए ही पहुंचा और न ही कोई अब तक राहत दिलाई गई है। ऐसे में लोगों को उनके पर ही प्रशासन की तरफ से छोड़ दिया गया, जैसे-तैसे किसी तरह से प्रभावित लोग बाढ़ की विभीषिका से अब धीरे-धीरे उबर रहे हैं। मांग है कि प्रशासन को जल्द से जल्द टोले के लोगों को राहत पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed