{"_id":"6526f49e59c6341a25008434","slug":"villagers-got-boyfriend-and-girlfriend-married-in-the-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-5963-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की मंदिर में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की मंदिर में कराई शादी
विज्ञापन
कुलकुल देवी मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका के शादी के बाद साथ में परिजन। संवाद
- कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव की निवासी है युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुड़वा गांव में रिश्तेदारी में आए युवक को उसकी प्रेमिका के घर में पकड़ लिया। इसके बाद युवक के पिता को बुलाया। शादी के लिए राजी कर बुधवार को कुलकुला स्थान मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
ग्राम सभा कुड़वा के सीताराम टोला के रहने वाले किशोर की बेटी पूजा का अपनी रिश्तेदार देवरिया के बरहज के बढ़ौना निवासी खुशीलाल के बेटे दीपक साहनी से प्रेम संबंध चल रहा था। मंगलवार की रात दीपक सीताराम टोला में रिश्तेदारी में आया था। रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में चला गया। इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने एक कमरे के अंदर प्रेमी और प्रेमिका को पकड़कर गांववालों को सूचना दी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पंचायत करके यह तय किया कि मामला सजातीय है। लड़के के माता-पिता को सूचना देकर बुलाया जाए और मंदिर में शादी करा दी जाए। रात में ही युवक के पिता को सूचना दी गई। पिता बुधवार को सुबह कुड़वा आए और बात होने लगी। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के लोग कुलकुला स्थान मंदिर पहुंचे और दोनों पक्षों के कई लोगों की उपस्थिति में पहले जयमाल कराया गया। उसके बाद सिंदूरदान कराकर शादी की रस्म पूरी करा दी गई। वहीं मिठाई से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान पारस निषाद, अमरेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मण निषाद, शैलेंद्र उपाध्याय, सूरज यादव, इस्तखार अंसारी, विकास कश्यप, रवि चौधरी, पंकज कुमार, मुकेश यादव, रामहर्ष प्रसाद, नथुनी यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।