{"_id":"6125347f8ebc3e79a5145ab4","slug":"villagers-furious-due-to-fear-of-tantra-on-deh-s-pindi-police-arrived-kushinagar-news-gkp406631765","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीह की पिंडी पर तंत्रमंत्र की आशंका से उग्र हुए ग्रामीण, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीह की पिंडी पर तंत्रमंत्र की आशंका से उग्र हुए ग्रामीण, पुलिस पहुंची
विज्ञापन

- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव की मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में स्थित डीह की पिंडी पर मिट्टी रखे जाने पर वहां तंत्र मंत्र की आशंका से ग्रामीण उग्र हो गए। काफी संख्या में वहां भीड़ जुट गई। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ तहरीर देने का सुझाव देकर चली गई।
परसिया गांव के सिरसिया टोला के पश्चिम में डीह का स्थान है। मंगलवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग उधर गए तो डीह की पिंडी पर मिट्टी का ढेर लगा देख आश्चर्यचकित रह गए। धीरे धीरे यह बात गांव में भी फैल गई। उसके बाद काफी संख्या में भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप था कि बगल गांव के ही एक तांत्रिक ने यह कृत्य किया है। तंत्र-मंत्र साधना के लिए उस स्थान पर कुछ दफन किया है। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने छानबीन कर ग्रामीणों से थाने पर आकर प्रार्थना पत्र देने का सुझाव दिया और लौट गई।
ग्राम प्रधान राजेंद्र साहनी का आरोप है बगल गांव के तांत्रिक ने ही तंत्र-मंत्र के लिए यह कराया है।
नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ मिथिलेश राय का कहना है कि डीह स्थान पर किसी व्यक्ति ने मिट्टी डाल दी है। अगर ग्रामीण कहेंगे तो मिट्टी हटवा कर दिखवा लिया जाएगा।