{"_id":"69961b9a5900e77ba60d362e","slug":"villagers-demonstrated-for-water-in-the-canal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-155028-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर में पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर में पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 19 Feb 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
चकदेया गांव में पानी के लिए प्रदर्शन करते किसान।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। नहर में पानी नहीं होने से नाराज किसानों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि नहर में पानी नहीं आने से उनकी फसल सूख रही है जबकि विभाग बेपरवाह बना हुआ है।
बुधवार को रमेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने खजुरिया नहर पुल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि रबी की फसलों की बुवाई के बाद सिंचाई के लिए नहर में पानी आया लेकिन कुछ ही दिनों बाद बंद हो गया। जिसके चलते किसानों ने पंपिंग मशीन से सिंचाई किए।आरोप है कि नहर में पानी है लेकिन वह कम है जिसके चलते उनके खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे गेहूं, मक्का, गन्ने और सब्जियों की फसलें सूख रही हैं। उन्हें सिंचाई की चिंता सता रही है। इस मौके पर हरींद्र गोंड, जवाहर सिंह, पंकज राजभर, पवन कुमार चौबे, राजू पसाद, राजन गुप्ता, पलटू प्रसाद, राजू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।