फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers demonstrated for road construction

Kushinagar News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for road construction
जौरा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के रहसू बाजार से होकर गुजरने वाली मधुरिया राजवाहा की पटरी पर सड़क का निर्माण कार्य एक बार फिर अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार दूसरी बार काम बीच में छोड़कर फरार हो गया। इससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने अधूरे पड़े सड़क के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। जनवरी 2022 में रहसू बाजार से करजही तक मधुरिया राजवाहा की पटरी पर लगभग 800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय आधी सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया था। आधी बची सड़क का कुछ हिस्से को आरसीसी तथा बाकी हिस्से को पीच सड़क में बदलना था, परंतु ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बीच सड़क पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल विद्रोही के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed