फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers demonstrated against candidate

प्रत्याशी के खिलाफ गांववालों का प्रदर्शन

Mon, 30 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 30 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के कुकुरहा ग्रामपंचायत के लोगों ने सोमवार को एक महिला पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर प्रधान पद के चुनाव में पर्चा दाखिल करने का आरोप लगाया। लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि नामांकन पत्र के साथ लगाया गया फर्जी जाति प्रमाण-पत्र न तो ससुराल के पते से बना है और न ही मायके के पते पर। जांच के बाद महिला प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया। विशुनपुरा ब्लॉक में नौ दिसंबर को प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतदान होना है। ब्लॉक के कुकुरहा ग्राम पंचायत में प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

गांव की एक महिला ने प्रधान पद के चुनाव में भागीदारी के लिए पर्चा दाखिल किया है। सोमवार को ग्रामसभा के लोग ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों ने ब्लॉक प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। मौके पर पहुंचे ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी ने गांववालों से हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र लेकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकुरहा के लगभग 50 लोगों ने शिकायती पत्र के माध्यम से प्रधान पद के लिए महिला प्रत्याशी पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र लगाने का आरोप लगाया है। शिकायत कर्ताओं के मुताबिक आरोपी महिला की शादी 2012 में कुकुरहा के एक परिवार में हुआ। आरोपी महिला के पिता नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के पिपरा खुर्द गांव के निवासी हैं। गांव की मतदाता सूची में महिला के पिता का नाम क्रमांक 1451 पर दर्ज है। पत्र में यह आरोप भी लगाया गया है कि पिपरा खुर्द के प्रधान ने बीते 29 नवंबर को ही महिला के पिता के नाम से स्थायी निवासी होने का प्रमाण-पत्र जारी किया है। गांववालों का आरोप है कि महिला की तरफ से मायके और ससुराल की बजाय देवरिया जनपद से जाति प्रमाण-पत्र बनवाया गया है। लोगों ने आरोपी महिला का नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग की है।

इस संबंध में विशुनपुरा के निर्वाचन अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीके राव ने कहा कि संबंधित तहसीलदार को शिकायतों से अवगत करा दिया जाएगा और उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में अरविंद यादव, धर्मेंद्र मंसूरी, विंध्याचल, ओमप्रकाश यादव, शैलेश प्रताप कुशवाहा, भोला प्रसाद, संजय कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, मुन्ना प्रसाद, दीनानाथ कुशवाहा आदि शामिल थे। ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीके राव ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ दूसरी जगह का जाति प्रमाण-पत्र लगाने वाली प्रधान पद की महिला दावेदार का पर्चा खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed