{"_id":"6908fce9938fed84690a7e04","slug":"villagers-clashed-with-the-personnel-who-went-to-remove-encroachment-and-the-team-returned-empty-handed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148298-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अतिक्रमण हटाने गए कर्मियों से हुई ग्रामीणों की नोकझोंक, बैरंग लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अतिक्रमण हटाने गए कर्मियों से हुई ग्रामीणों की नोकझोंक, बैरंग लौटी टीम
Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जवार भैसहा में सार्वजनिक रास्ते से सोमवार की शाम चार बजे अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम व ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप से राजस्व टीम को वैरंग वापस लौटना पड़ा। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गांव के कई लोगों द्वारा घर बनवा लिया गया है। जिससे गांव के एक व्यक्ति द्वारा जन शिकायत की गई है। ग्रामीण का आरोप है कि राजस्व टीम ने बिना कोई नोटिस व सीमांकन किये बिना ही अतिक्रमण हटाने चली आई थी।
लेखपाल अमन कुमार ने बताया कि राजस्व टीम इसके पूर्व अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर चुकी थी, लेकिन कुछ ग्रामीण शोर मचाने लगे। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत की तो बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई नोटिस नहीं मिला है। नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम को वहां से वापस भेजते हुये कहा कि पहले सभी अतिक्रमणकारियों नोटिस भेजने के बाद अतिक्रमण हटाएं।