फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers are waking up on suspicion of theft

Kushinagar News: चोरी की आशंका से रतजगा कर रहे गांव के लोग

Tue, 08 Oct 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers are waking up on suspicion of theft
गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति के घर के पास संदिग्ध लोग दिखे। चोर की आशंका होने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो घर में छिपे लोग भाग निकले। चोर होने की आशंका से गांव के लोग रात में जाग कर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के दलित बस्ती (दुसाध टोला) निवासी मूरत प्रसाद व लालजी प्रसाद कीर्तन गाने गांव के दुर्गा मंदिर पर गए थे। उनकी घर पर महिलाएं ही थीं। रात करीब दस बजे परिवार की एक महिला घर के बाहर निकली तो नाद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो वह भागने लगा। भाग रहे व्यक्ति के साथ दो से तीन अन्य लोग भी भागते दिखे। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों को महिलाओं ने बताया कि भागने वाले सभी लोग मास्क लगाएथे। उनके शरीर पर काले रंग का कपड़ा था। बरसात वाला जूता पहने हुए थे। इस संबंध में एसएचओ पटहेरवा दीपक सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना पुलिस को नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed