फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Village secretary of Tamkuhi block will get Ganga Samman.

Kushinagar News: तमकुही ब्लॉक की ग्राम सचिव को मिलेगा गंगा सम्मान

Fri, 08 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Village secretary of Tamkuhi block will get Ganga Samman.
गंगा संरक्षण का कार्य कर रही सचिव उषा कुशवाहा
दुदही। क्षेत्र के ठाढ़ीभार निवासी व तमकुहीराज ब्लॉक में ग्राम सचिव पद पर तैनात उषा कुशवाहा को गंगा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें शुक्रवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री सम्मानित करेंगे। वे बृहस्पतिवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। उन्हें यह सम्मान कुशीनगर में गंगा संरक्षण में कार्य करने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय गंगा परिषद की प्रदेश में जिला गंगा समितियों का गठन किया गया है। इस समिति का उद्देश्य प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों की अविरलता, निर्मलता एवं संरक्षण के लिए लोगों से सहयोग लेने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम करना था। इसकी जिम्मेदारी विभाग ने उन्हें देते हुए राज्य स्वच्छता गंगा मिशन में उन्हें क्षेत्र की नदी और तालाबों की अविरलता, निर्मल करने की जिम्मेदारी सौंपी। मिली जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाते हुए जल संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इससे गंगा व सहायक नदियों के संरक्षण में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। इस पर उन्हें जलशक्ति मंत्री शुक्रवार को लखनऊ में गंगा सम्मान से सम्मानित करेंगे। इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वे लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed