फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vigilence team cheked conection

Kushinagar News: बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने 50 दुकानों की जांच

Thu, 27 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
vigilence team cheked conection
- विजिलेंस टीम का छापा पड़ते ही एक-एक कर बंद हो गई दुकानें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में बुधवार की रात में बिजली निगम के अधिकारी और विजिलेंस की टीम ने 50 से अधिक दुकानदारों के बिजली कनेक्शन की जांच की। इससे उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने दुकान एक-एक बंद कर दिया।
विद्युत चोरी रोकने और विद्युत राजस्व बढ़ाने को लेकर पॉवर कारपोरेशन ने अधिकारियों को रात में भी कनेक्शनों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में अधीक्षण अभियंता आरके बंसल, अधिशासी अभियंता विरेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ रामशब्द, केएम शुक्ल, जेई विकास कुमार साहनी आदि ने बुधवार की रात विजिलेंस टीम के साथ सेवरही कस्बा के पश्चिमी रेलवे ढाला से मालगोदाम चौक तक करीब 50 दुकानों के बिजली कनेक्शनों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पहली बार रात में इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली जांच से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। जांच के दौरान कई दुकानों के लोड कम मिले, तो कई जगह मीटर धीमा चलने की शिकायत मिली। अधिकारियों ने लोगों से कनेक्शनों को नियमित कराने, बिजली का लोड बढ़ाने और बकाया विद्युत राजस्व का भुगतान कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed