फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vigilance team of electricity corporation raided the head's house, theft was caught

Kushinagar News: बिजली निगम की विजिलेंस टीम का प्रधान के घर छापा, पकड़ी गई चोरी

Sat, 17 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 17 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team of electricity corporation raided the head's house, theft was caught
बोदरवार। बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार की शाम को मंसूरगंज गांव के प्रधान के घर छापेमारी की। टीम की जांच में पता चला कि कनेक्शन में जितना लोड लिया गया है, उससे अधिक बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। एसी भी चलाई जा रही है। देर रात तक इस मामले में मैनेज का खेल चला, लेकिन बात नहीं बनी तो एक किलोवाट कनेक्शन बढ़ाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बिजली चोरी का खेल सख्ती के बाद भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बिजली निगम के विजिलेंस को किसी ने सूचना दिया था कि मंसूरगंज के प्रधान रामप्यारे जायसवाल के घर बिजली चोरी किया जा रहा है। शाम को टीम उनके घर पहुंची। टीम के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे तक टीम ने घर में आए कनेक्शन तारों की जांच की। इसके बाद विजिलेंस के जेई ने मीटर और घरों में लगे एसी समेत अन्य उपकरण की जांच किया तो पता चला कि जितना लोड है। उससे अधिक बिजली की खपत हो रही है। इस पर एक किलोवाट और बढ़ाने की बात टीम ने कही। इसको लेकर देर शाम तक मैनेज का खेल चला, लेकिन बात नहीं बनी। विजलेंस के इंस्पेक्टर विजय गौतम ने बताया कि शिकायत पर जांच के लिए टीम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed