फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vigilance dose: Only 8.6 percent of the people got the vaccine so far

सतर्कता डोज : अभी 8.6 फीसदी लोगों को ही लग पाया टीका

Wed, 10 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vigilance dose: Only 8.6 percent of the people got the vaccine so far
सतर्कता डोज : अभी 8.6 फीसदी लोगों को ही लग पाया टीका
विज्ञापन

पडरौना। जनपद में 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए ज्यादा रुचि नहीं दिख रही है। इसी तरह कोरोनारोधी टीके का सतर्कता डोज भी मुफ्त में लग रहा है। फिर भी इसके प्रति लोगों में उत्सुकता नहीं दिख रही है। अब तक जनपद में 1,74,985 लोगों को ही सतर्कता डोज लग पाई है, जो लक्ष्य का सिर्फ 8.6 प्रतिशत है।
कोरोना संक्रमण से हर परिवार सुरक्षित रहे, इसके लिए जनपद में 12 से ऊपर के सभी लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है। जनपद की सभी 14 सीएचसी और पडरौना के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 12 से 14 साल तक के 1,52,479 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 1,43,832 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। यह लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। दूसरी डोज 96,821 बच्चों को लगी है, जो लक्ष्य का 63 फीसदी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन लोगों को कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवाए छह माह बीत चुके हैं, वे सतर्कता डोज भी लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सतर्कता डोज को लगवाना बेहद जरूरी है। पहले तो इस पर प्रति डोज शुल्क तय था, लेकिन अब उसे भी मुफ्त कर दिया गया है। यहां तक कि बीते रविवार को जनपद के सभी सीएचसी-पीएचसी सहित 72 केंद्रों पर मेगा कैंप भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 20,27,129 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 1,74,985 लोगों को यह टीका लगाया जा चुका है, जो लक्ष्य का 8.6 प्रतिशत है। अगले रविवार को भी मेगा कैंप लगाए जाने की संभावना है।

जनपद में कोविड टीकाकरण बढ़ाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। 12 से 14 साल के 94 फीसदी बच्चों को पहली व 63 फीसदी बच्चों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह 18 साल से ऊपर के लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। उन्हें सतर्कता डोज लगवाने के लिए रविवार को मेगा कैंप लगाया गया था। 20,27,129 लोगों को यह डोज लगवानी है, जिसमें से 1,74,985 लोगों को यह टीका लगाया जा चुका है। यह टीका मुफ्त में लग रहा है। जिन लोगों ने छह माह पहले तक दोनों डोज ले ली है, वे सतर्कता डोज जरूर लगवा लें।
- डॉ. संजय गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed