{"_id":"69b706e9a32e97ef5d0bf5dc","slug":"vigilance-at-toll-plazas-pressure-of-overloaded-vehicles-on-village-routes-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-156425-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टोल प्लाजा पर चौकसी...गांवों के रास्तों पर ओवरलोड वाहनों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टोल प्लाजा पर चौकसी...गांवों के रास्तों पर ओवरलोड वाहनों का दबाव
Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस टीम।संवाद
हाटा। कु्शीनगर और देवरिया जनपद की सीमा पर स्थित हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास इन दिनों मार्च का असर दिखने लगा है। अधिकाधिक वसूली के लिए जीएसटी और परिवहन विभाग की जांच टीमों ने सख्ती बढ़ा दी है। टोल प्लाजा पर वाहनों के रुकने की बाध्यता का लाभ उठाने के लिए जांच टीमों के यहां डेरा डाले रहने से वाहन चालकों ने हाईवे छोड़ ग्रामीण सड़कों का रुख कर लिया है। टैक्स चोरी करने वाले वाहन चालक टोल प्लाजा के पहले ही गांवों से होकर गुजरने वाले रास्तों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण सड़कों के टूटने और हादसे का खतरा बढ़ गया है। गांव के लोग भी नाराजगी जता रहे हैं।
मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा के आसपास क्षेत्र में कुशीनगर तथा देवरिया जिले की संयुक्त जांच टीम इन दिनों सक्रिय है। टीम ओवरलोड वाहनों, टैक्स चोरी करने वाले ट्रकों तथा संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के कागजात की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
जांच टीम की मौजूदगी की सूचना मिलते ही कई ओवरलोड वाहन चालक और टैक्स जमा नहीं करने वाले ट्रक चालक टोल प्लाजा से गुजरने से परहेज कर रहे हैं। वे टोल प्लाजा के पहले ही रास्ता बदल ले रहे हैं। ये चालक मुख्य मार्ग छोड़कर आसपास के गांवों के रास्ते से अपने वाहन निकालने की कोशिश कर रहे हैं। विशेष रूप से भुजौली गांव के रास्ते से कई वाहनों के निकलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
गांव के लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के गांव के रास्तों से गुजरने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों और वाहन चालकों के बीच इसे लेकर कहासुनी की स्थिति भी बन चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांवों के रास्तों का दुरुपयोग रोका जा सके।
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
भुजौली गांव के रामदरस, गौरी यादव, लल्लन, श्रीराम, शंकर राजभर, बिनोद, राजेंद्र, संतोष, प्रमोद, उपेंद्र बबलू, हरिकिशुन आदि ने बताया कि टैक्स बचाने के चक्कर में हमारे गांव के रास्ते कई वाहन गुजर रहे है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर चालकों से कहासुनी भी हो जाती है। गांव में वाहनों का आवागमन तब बढ़ जाता है जब कोई जांच टीम टोल प्लाजा के आसपास खड़ी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए हम लोगों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। बांस-बल्ली लगाकर गांव के रास्ते जाने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हटवा दिया।
वर्जन::::
वाहनों की जांच से अनियमितता कर वाहन चलाने वाले वाहन स्वामी परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते वाहन चालकों के भागने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही अभियान चलाकर वहां भी कार्रवाई की जाएगी। -मोहम्मद अजीम, एआरटीओ, कुशीनगर।