{"_id":"62d30fb4abaa461763438402","slug":"video-viral-of-medicines-thrown-behind-chc-kushinagar-news-gkp443934366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के पीछे राख के ढेर में पड़ीं दवाओं का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के पीछे राख के ढेर में पड़ीं दवाओं का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। कोटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैधता तिथि खत्म होने के बाद मरीजों को दवा देने का मामला शांत हो पाता, इसके पहले सीएचसी के पीछे कूड़े के ढेर में दवाओं को जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि वैधता तिथि के बाद दवा बांटने के संबंध में सीएमओ को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैधता तिथि समाप्त होने के बाद दवाओं के बांटने का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। वीडियो में फार्मासिस्ट के मेज पर आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम की दवा रखी गई थी। उसकी वैधता तिथि खत्म होने की बात सामने आई। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद वहां से दवाएं हटवा दी गईं। लेकिन, दो दिन बाद ही कुछ दवाओं को कूड़े के ढेर में जला दिया गया। किसी ने इसका भी वीडियो बना लिया। कूड़े के ढेर में दवाएं फेंके जाने का वीडियो और फोटो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बारे में कहा जा रहा है कि वैधता तिथि खत्म होने के बाद जो दवाएं बांटी जा रही थीं, उनको ही जलाने का प्रयास किया गया है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंतोष कुमार ने बताया कि वैधता तिथि के बाद दवा वितरण की रिपोर्ट जिले के अधिकारियों को भेज दी गई है। सीएचसी के पीछे अस्पताल की सफाई के बाद कूड़ा फेंका जाता है। वहां किस चीज में आग लगाई गई है। इसकी जानकारी नहीं है।