फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   video viral of child in bandhak, case file

बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल

Fri, 14 Oct 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
video viral of child in bandhak, case file
बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
डिबनी बंजरवा/सलेमगढ़। तरया सुजान थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ने दो बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
तरयासुजान निवासी छोटेलाल भारती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि घर से दो बच्चे बृहस्पतिवार को स्कूल जा रहे थे। व्यापारी ने दो नाबालिग बच्चों जिनमें एक की उम्र सात साल तो दूसरे की आठ साल को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के दबाव के बाद आरोपी ने बच्चों को छोड़ा। छूटने के बाद एक बच्चा कहीं भाग गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने भागे बच्चे को इसी थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ से खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तरयासुजान के थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि वीरेश गुप्ता पर बच्चों को पीटने, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपी कहना है कि बच्चों ने घर से सामान चुराया था। इसी के बारे में पूछा जा रहा था। बंधक नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed