फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of sending CHC after death goes viral

Kushinagar News: मौत के बाद सीएचसी भेजने का वीडियो वायरल

Sun, 02 Mar 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Video of sending CHC after death goes viral
तमकुहीराज। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार निवासी एक मरीज की मौत होने के बाद सीएचसी तमकुहीराज भेजने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। परिजन शव लेकर वापस बिहार लाैट गए।
विज्ञापन

बिहार के कटेया थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी कोमल मंडल अपने पिता परीक्षण मंडल (65) का इलाज कराने के लिए परिजन बाइक से तमकुहीराज कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर आए थे। इस दाैरान अस्पताल संचालक ने तीन घंटे तक भर्ती कर उसकी जांच की और इलाज के नाम पर रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

इलाज के दौरान जब मरीज की हालत अचानक बिगड़ने लगी तो गंभीर बताकर एक ऑटो से उसे सीएचसी तमकुहीराज भेज दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। लेकिन परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। वह शव लेकर वापस बिहार लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed