फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction work of three Ayurvedic hospitals stalled due to lack of budget

Kushinagar News: बजट की कमी से तीन आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण कार्य ठप

Wed, 14 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Construction work of three Ayurvedic hospitals stalled due to lack of budget
कुशीनगर, जौरा मनराखन व पड़री पिपरपाती में निर्माणाधीन हैं चिकित्सालय
विज्ञापन


अब तक सिर्फ 50 फीसदी ही राशि हो सकी है अवमुक्त
पडरौना। जिले में आयुष विभाग की सुस्त रफ्तार और बजट के अभाव के कारण तीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। आयुष विभाग की तरफ से कुशीनगर, जौरा मनराखन और पड़री पिपरपाती में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का कार्य रकम अवमुक्त नहीं होने से पूरी तरह ठप पड़ा है।

विभाग के मुताबिक, प्रत्येक राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए 29.94 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। हालांकि आयुष विभाग की ओर से अब तक कुल स्वीकृत बजट का केवल 50 फीसदी (लगभग 14.97 लाख रुपये प्रति चिकित्सालय) ही अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

शेष 50 फीसदी राशि जारी नहीं होने के कारण कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया है। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के अनुसार, आयुष विभाग से बकाया 50 फीसदी रकम अवमुक्त कराए जाने के बाद निर्माण कार्य को तेजी से शुरू कर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:-
तीनों राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के निर्माण कार्य के लिए बजट की अगली किस्त जारी कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। बजट आवंटित होते ही कार्यदायी संस्था को धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- डॉ. जगदीश यादव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed