फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Daughters have become everything from headmistresses to bank managers.

Kushinagar News: प्रधानाध्यापक तो कहीं बैंक मैनेजर बनीं बेटियां

Wed, 14 Oct 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Daughters have become everything from headmistresses to bank managers.
प्रिन्सिपल बनी सुनैना।
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों और बैंक में छात्राओं को एक दिन के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन


पडरौना। बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मंगलवार को अनूठी पहल की गई। विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं ने एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाली, वहीं महुअवा खुर्द स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में छात्रा रोशनी को शाखा प्रबंधक बनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने निर्णय लेने की क्षमता के बारे में जाना।
पडरौना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रतनवा में कक्षा आठ की छात्रा चांदनी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाध्यापक मनोज द्विवेदी के मार्गदर्शन में चांदनी ने उत्साह के साथ जिम्मेदारी निभाई। वहीं, पीएम श्री विद्यालय देवरिया पांडेय में कक्षा सात की छात्रा काजल गुप्ता ने प्रधानाध्यापक की भूमिका निभाई। उन्हें प्रवीण पांडेय और मीना मंच सुगमकर्ता शालिनी पांडेय ने सहयोग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दल बहादुर छपरा में छात्रा कली रौनियार को एक दिन के लिए विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां मुन्नी सिंह और मीना मंच की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन


मंगलपुर में छात्रा ने की शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा
मथौली। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में कक्षा आठ की छात्रा शशिकला गुप्ता ने एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाली। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने उसे कार्यभार सौंपा। इसके बाद शशिकला ने शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन के लिए सुनैना बनी प्रिंसिपल
खड्डा। उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा सात की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने का कौशल विकसित करना है। प्रधानाध्यापक अभीप्सित कुमार की उपस्थिति में सुनैना को विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानाध्यापिका की भूमिका निभाते हुए उसने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान उसे विद्यालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला।

आंचल बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
सपहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट स्कूल कसया में कक्षा सात की छात्रा आंचल कुशवाहा को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय में शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक पयोदकांत मिश्र ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और जिम्मेदारी का भाव विकसित होगा। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, कल्पना सिंह, निशु विश्वकर्मा, रेशमी सिंह, वीरेंद्र सोनकर, दुर्गेश यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed