{"_id":"6a345318f028e40d180daf23","slug":"video-of-mistreatment-of-contract-electricity-workers-goes-viral-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-162006-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली संविदा कर्मियों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली संविदा कर्मियों से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
Fri, 19 Jun 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। रात में बिजली फाल्ट ठीक करने जा रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का एक दीवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीवान की तैनाती चौराखास थाने पर है। वीडियो बुधवार की रात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बुधवार की रात 2:30 बजे बिजली निगम के संविदा कर्मचारी थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे के पास बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण फाल्ट ठीक करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई। संविदा कर्मियों का आरोप है कि उक्त दीवान उस समय नशे में था। लोगों का कहना है कि बिजली कर्मी लोगों की सहूलियत के लिए रात में खराबी दूर करने जा रहे थे। तमकुहीराज सीओ जयंत कुमार यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।